शार्ट सर्किट से दो रिहायशी झोपड़ी जली
नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ी जलकर राख गईं। झोपड़ी में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। कटया निवासी संतोष प्रजापति के छप्पर में रात 10 बजे आग लग गई। दोनों छप्पर धू-धू कर जलने लगे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 10:51 PM (IST)
बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ी जलकर राख गईं। झोपड़ी में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। कटया निवासी संतोष प्रजापति के छप्पर में रात 10 बजे आग लग गई। दोनों छप्पर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक बहाऊ की झोपड़ी तक आग पहुंच गई। घटना में दोनों छप्पर में रखा करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें