भाभी का कपड़ा फाड़ने के आरोप में दो देवर गिरफ्तार
महिला थानाध्यक्ष ने आरोपितों को रोडवेज तिराहे पर पकड़ा
जागरण संवाददाता, बस्ती : महिला थाने की थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय और उनकी टीम ने भाभी के साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ नंगा करने के प्रयास के मामले में आरोपित दो देवरों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी सोमवार को रोडवेज तिराहे से की गई है।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी शमीम नामक व्यक्ति से हुई थी। पति पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं होने के कारण पत्नी अधिकतर मायके में रहती थी। एक बार ससुराल में दोनों के स्वजन सुलह समझौते के लिए पहुंचे तो वहा मारपीट हो गई। पत्नी ने महिला थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए मारपीट की। आरोप लगाया कि उसके देवर शाबिर, कादिर पुत्र वकील ने उसका कपड़ा फाड़कर नंगा करने का प्रयास किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के आरोपित देवरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पति शमीम के विरुद्ध केवल दहेज उत्पीड़न का मुकदमा है, ऐसे में उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। दुष्कर्म के मामले में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बस्ती : हर्रैया पुलिस ने दुष्कर्म और प्रतिरोध करने पर मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने के आरोपित एक युवक को मुकदमा दर्ज होने के लगभग ढाई माह बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि आरोपित हिमालय निवासी शिवनगर तुर्कहिया थाना कोतवाली के विरुद्ध 23 फरवरी को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपित की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण एसपी की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को हर्रैया के तेनुआ ओवरब्रिज के पास से सुबह 10.40 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। घर से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपित
बस्ती: कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित एक युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। कप्तानगंज थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित कुलदीप कुमार निवासी मरवटिया तिवारी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को सोमवार की सुबह 9:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।