कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
जागरण संवाददाता, हर्रैया, बस्ती : थानाखास गांव के शिव मंदिर परिसर में भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्हीं की बदौलत भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से विकास की गति बढ़ी है। वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यबली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, मंडल अध्यक्ष संतोष मद्धेशिया ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। रामबक्स सिंह, नन्हे यादव, आजाद सोनी, गिरजाशंकर द्विवेदी, जगदंबा गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, हनी सिंह, रामप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।