Move to Jagran APP

खतरा! यहां कभी भी धंस सकता है पुल

हनुमानगंज बाजार के निकट विशुनपुरवा मार्ग पर बना पुल कभी भी धंस सकता है। देखरेख के अभाव में इस पुल का छत क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। दो बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों को इस पुल पर काफी संभलकर चलना पड़ता हैं। हल्की चूक होने पर भी लोगों को दुर्घटना का शिकार बनना पड़ रहा हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:22 AM (IST)
खतरा! यहां कभी भी धंस सकता है पुल
खतरा! यहां कभी भी धंस सकता है पुल

बस्ती : हनुमानगंज बाजार के निकट विशुनपुरवा मार्ग पर बना पुल कभी भी धंस सकता है। देखरेख के अभाव में इस पुल का छत क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। दो बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों को इस पुल पर काफी संभलकर चलना पड़ता हैं। हल्की चूक होने पर भी लोगों को दुर्घटना का शिकार बनना पड़ रहा हैं। पुल के ऊपरी हिस्से के धराशाई होने की आशंका प्रबल हो गई है। चार पहिया वाहनों को यह पुल पार करते समय सर्वाधिक कठिनाई हो रही है। वाहन चालक बड़ी सावधानी से पुल को पार कर पा रहे हैं। भारी वाहन तो इस पुल कतई गुजरने की स्थिति में नहीं है। उन्हें परिवर्तन मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।

loksabha election banner

हनुमानगंज से विशुनपुरवा मार्ग बस्ती-बांसी मुख्य मार्ग से जोड़ता है। ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय तक आवागमन इसी मार्ग पर निर्भर करता है। क्षेत्र के विशुनपुरवा, देउरा, कड़हा, रतनपुरवा, कड़ही, भोपालपुर, भुसुड़ी उर्फ रायनगर, मधवापुर, बंगरिया, नेवारपार, हटवा, पड़रिया सहित दर्जनों गांवों के नागरिक रोजाना इसी मार्ग से आते-जाते हैं। राम केवल, झिनकान, मंगरु, राधेश्याम, संजय, दिलीप ,मनोज का कहना है कि पुल पर दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से कोई कभी भी गिरकर घायल हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.