विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
स्वजन उन्हें नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, कप्तानगंज हर्रैया, बस्ती : मायके कप्तानगंज में रह रही 25 वर्षीय फाहिमा खातून ने शुक्रवार की देररात घर के टीन शेड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। स्वजन उन्हें नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतका के पिता नफीस ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी फातिमा की शादी 23 अप्रैल 2018 को नगर थाना क्षेत्र के बसहवा गांव के जुनेद अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ माह पहले ससुरालियों ने उनके बेटी को मारा पीटा और उसके जेवरात छीन कर घर से भगा दिया। तभी से वह मायके में रह रही थी। कई बार पंचायत भी हुई, मामला नगर थाने पर भी पहुंचा। क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोप लगाया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने शुक्रवार की देर फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
..........
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
जासं, कलवारी, बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के माझा कला गांव के पूरब सिवान में शनिवार को दिन में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ से लटका दिखा। उसके गले में लुंगी का फंदा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि माझा कला रामभेज को दी। उन्होने इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी बिदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि उसने लुंगी से शीशम के फांसी लगाया था।