Move to Jagran APP

फसल क्षतिपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट में गरजे सपाई

ओलावृष्टि और बरसात से नष्ट फसलों का उछाला मुद्दा

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 06:01 AM (IST)
फसल क्षतिपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट में गरजे सपाई
फसल क्षतिपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट में गरजे सपाई

बस्ती : ओलावृष्टि एवं बेमौसम बरसात के चलते फसलों की हुई क्षति के मुद्दे पर बुधवार को सपाई मुखर हो गए। जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की सरकार से मांग उठाई। बाद में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। इधर बरसात और ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सब्जी की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे किसानों का नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से उन्हें राहत पहुंचाने की कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार पूंजीपतियों की हित में काम कर रही है। किसान, मजदूर परेशान है। कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए गए हैं। शहर से उजाड़े गए पटरी व्यवसायियों को फिर से स्थापित किया जाए।

इस दौरान पूर्व विधायक दूधराम, कृष्णचंद्र सिंह, विजय विक्रम आर्य, बृजेश मिश्र, रविद्र यादव, जावेद पिडारी, राजेंद्र चौरसिया, फूलचंद श्रीवास्तव, अरविद सोनकर, मो. जमील, मो. जावेद, कोईल यादव, मो. स्वालेह, अभिषेक उपाध्याय, मोनू यदुवंश, अनवर हुसैन शाह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.