Move to Jagran APP

बस्ती से तीन संक्षिप्त खबरें

पं. नेहरू ने भारत को वैश्विक पटल पर धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में स्थापित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM (IST)
बस्ती से तीन संक्षिप्त खबरें
बस्ती से तीन संक्षिप्त खबरें

पं. नेहरू के रास्ते पर चलकर ही देश बनेगा विश्वगुरु

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बस्ती: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती के पूर्व संध्या पर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा पं. नेहरू ने भारत को वैश्विक पटल पर धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में स्थापित किया। मौजूदा सरकार भारत की वैश्विक पहचान को प्रभावित करने का काम कर रही है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि पं.नेहरू ने अखंड और आधुनिक भारत का सपना देखा था, जिसे इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पूरा कर दिखाया। पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही भारत विश्व गुरू बन सकता है। संचालन जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। देवेंद्र श्रीवास्तव, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय, प्रशांत पांडेय, प्रमोद द्विवेदी,शकुंतला देवी, अलीम अख्तर, सचिन शुक्ला, डा. वाहिद सिद्दीकी, विकास वर्मा, गुड्डू सोनकर, पवन वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। बच्चों ने नेहरू चौक को दीपों से सजाया

बस्ती: जीवीएम कांवेंट स्कूल के बच्चों ने नेहरू चौक को शुक्रवार को दीपों से सजाकर जगमग कर दिया। प्रबंधक संतोष सिंह ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। दीपावली की शुभकामनाएं दी। अर्तिका, हर्षित, आयुष, गौरी ने दीप सजाया। प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी सिंह, राकेश,राजेश, नितेश, राना परबीन, रूबिना, गिरीश शुक्ला मौजूद रहे। रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बस्ती: दीपावली की पूर्व संध्या पर नानक नगर, पचपेडिया रोड स्थित एक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मां लक्ष्मी की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के डायरेक्टर अंकित कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली के दिन हम पर्यावरण के प्रति उदासीन हो जाते हैं। अपील किया कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। पटाखों से परहेज करें। दीपक, नीरज, आदित्य, सौरभ, अनन्या, शालिनी, विभा यादव, शिवांगी सोनी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.