Move to Jagran APP

आप के यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा से सत्ता पक्ष में खलबली

आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि दिल्ली माडल से जनता को काफी उम्मीदें हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:57 PM (IST)
आप के यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा से सत्ता पक्ष में खलबली
आप के यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा से सत्ता पक्ष में खलबली

जासं,बस्ती: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा से उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी में खलबली मच गई है। यह हाल तब है,जब चुनाव का बिगुल भी नहीं बजा है। यह बातें आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कही। वह प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर दिल्ली सरकार के शिक्षा, चिकित्सा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के माडल को चुनौती दी थी। आप नेता इस चुनौती को स्वीकार कर दिल्ली बनाम यूपी माडल पर बहस करने के लिए तैयार हो गए। अब यूपी सरकार के मंत्री भाग रहे हैं। कहा दिल्ली माडल से जनता को काफी उम्मीदें हैं। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

loksabha election banner

जासं,बस्ती: विधायक का जनपद के बक्सई, बेइली, सोनूपार, कलवारी, पचपेड़वा, कप्तानगंज जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने दिल्ली सरकार के मुफ्त बिजली पानी, बेहतर शिक्षा चिकित्सा की तुलना यूपी से की। बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। विधायक ने पैकोलिया थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के स्वजनों से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान लतीफ, महिला विग की प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रि•ावी, जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, आनंद राजपाल, सत्य प्रकाश चौधरी,केपी भारती, सोमनाथ, कुलदीप जायसवाल मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं मैं जोश फूंक गए अखिलेश

जासं. पैकोलिया,बस्ती: पैकोलिया थाना क्षेत्र के पचपेड़वा चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। उक्त मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राम यज्ञ निषाद इरशाद अहमद पप्पू मिश्रा दिनेश सिंह मनीष सिंह रामाधार गौतम मीरा देवी मनीराम वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.