फसल की रखवाली के लिए खेतों में बीत रही रात
जंगली व बेसहारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा किसानों पर भारी पड़ रही है। दिन में बेसहारा पशु तो रात में जंगली जानवर फसल बर्बाद कर रहे हैं। गेहूं की फसल में बालियां आ जाने के बाद से रखवाली और भी मुश्किल हो गई है।
बस्ती: जंगली व बेसहारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा किसानों पर भारी पड़ रही है। दिन में बेसहारा पशु तो रात में जंगली जानवर फसल बर्बाद कर रहे हैं। गेहूं की फसल में बालियां आ जाने के बाद से रखवाली और भी मुश्किल हो गई है। फसल बचाने के लिए किसानों को रात खेतों में गुजारनी पड़ रही है। अस्थाई पशु आश्रय स्थलों का निर्माण न होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सांड़ व बछड़ों के झुंड फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलू, मटर व सब्जियों की फसल की सुरक्षा के तमाम उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। मच्छरदानी व तार के बाड़ ये पशु तोड़ दे रहे हैं। किसान राम नरेश, श्रीराम चौधरी व बिहारी चौधरी का कहना है कि सुरक्षा के तमाम उपाय बेकार साबित हो रहे हैं।