Move to Jagran APP

केबल बाक्स दगा,दो घंटे गुल रही शहर की बिजली

बस्ती उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बिगड़ गई है। शहर से लेकर गांव तक फाल्ट की समस्

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 11:25 PM (IST)
केबल बाक्स दगा,दो घंटे गुल रही शहर की बिजली
केबल बाक्स दगा,दो घंटे गुल रही शहर की बिजली

बस्ती : उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बिगड़ गई है। शहर से लेकर गांव तक फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। भानपुर उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बीस घंटे बिजली गुल रही। दूसरी तरफ गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से •ाुड़े 11केवी आवास फीडर का केबल बाक्स दग गया। इससे आवास विकास कालोनी समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।

loksabha election banner

काफी प्रयास के बाद शाम को 4.29 बजे दूसरे फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई,लेकिन पांच मिनट बाद फिर बिजली कट गई। पुन: 4.46 बजे आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि केबल बाक्स में तकनीकी खराबी के चलते समस्या हुई। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं उपभोक्ता

शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। सर्वाधिक दिक्कत अहमट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की है। लो वोल्टेज के चलते कटरा,आवास विकास सहित आसपास के क्षेत्रों में पंखे और फ्रीज तक नहीं चल पा रहे हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल के आसपास बिजली की समस्या लाइलाज होती जा रही है। जेई से लेकर एसडीओ तक शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उपभोक्ताओं में बिजली की आंख मिचौली को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। बीस घंटे बाद बहाल ह़ुई बिजली आपूर्ति

भानपुर,बस्ती: एचटी लाइन ब्रेक डाउन हो जाने के कारण विद्युत उप केंद्र भानपुर से जुड़े सैकड़ों गांवों में पूरे बीस घंटे बिजली गुल रही। काफी प्रयास के बाद गुरुवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।

बुधवार की शाम 5 बजे भानपुर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फाल्ट ढूंढने में काफी दिक्कतें हुई। संविदा बिजली कर्मी धरना प्रदर्शन में भाग लेने लखनऊ चले गए थे। ऐसे में भानपुर, दसिया व बघौड़ी विद्युत उप केंद्रों पर अपनी सेवा देने वाले प्राइवेट लाइनमैनों को बुलाया गया। उनके द्वारा भानपुर से भिटिया तक पेट्रोलिग कर रात लगभग 8 बजे फाल्ट ढूंढा गया। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी बाजार के पूरब सिवान में पोल पर लगा इंसुलेटर दग जाने से 33 हजार वोल्ट का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत उप केंद्र भानपुर के अवर अभियंता रवि यादव के अलावा बघौड़ी के अवर अभियंता भी रात 12 बजे तक प्राइवेट लाइनमैनों के साथ लगे रहे। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण पोल पर तार नहीं चढ़ाया जा सका। थक हार कर काम बंद कर दिया गया। गुरुवार दोपहर बाद 1 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.