अभियुक्तों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती
बस्ती : नगर थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के सामने स
बस्ती : नगर थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अभियुक्तों की पहचान करना है। पुलिस के अनुसार आरोपित 18 से 20 साल उम्र के बीच के हैं। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
12 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों ने नगर थाने और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ पीड़िता, उसके छोटे भाई और पिता से अलग-अगल बात की। घटना के संबंध में उनसे ¨बदुवार पूछताछ की। मामले में एक भी आरोपित की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है। पीड़िता और उसके पिता द्वारा भोर में अंधेरा होने के कारण किसी भी आरोपित को न पहचानने से मामला पेचीदा हो गया है। अचानक बाइक से तीन युवकों का मौके पर पहुंचना और बालिका के पास पहुंचकर उसे जबरन बाइक पर बैठा ले जाना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है, मगर सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। युवक कौन थे, कहां से आए यह नहीं पता चल सका, मगर इतना जरूर है कि उन्हें वहां की पूरी स्थलीय जानकारी थी। पुलिस को बालिका का मोबाइल भी रास्ते में फेंका हुआ मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस उसकी काल डिटेल खंगाल रही है।
एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। नगर पुलिस की कई टीमें आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई हैं। इसके साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया गया है।