Move to Jagran APP

बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

पूरे दिन बादलों की ओट में रहे सूरज बारिश से फसलों को फायदा बारिश व हवा के चलते ठंड व गलन बढ़ी बारिश के आसार

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM (IST)
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

जागरण संवाददाता, बस्ती: जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव अभी जारी है। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। पूरे दिन जहां सूरज बादलों की ओट में रहे, वहीं सुबह बूंदाबादी भी हुई। दोपहर और शाम में हल्की बारिश भी हुई। इससे किसानों में खुशी फैल है। किसानों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए खाद जैसी है।

loksabha election banner

सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। रात में हल्का कोहरा रहा। सुबह एक बार लगा कि धूप खिलेगी, लेकिन बादलों के चलते ऐसा नहीं हुआ। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। बाद में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में हुई बारिश के चलते एक बार फिर ठंड और गलन लौट आई है। फिर भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा. आरवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बताया कि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा सामान्य गति से पूर्व दिशा में चलने के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह बारिश गेहूं के लिए वरदान है। सरसों, मटर समेत अन्य फसलों को भी लाभ पहुंचेगा। किसानों को सर्तकता बरतने की जरूरत है। हालांकि फूल खेती से जुड़े किसान थोड़ा सा परेशान दिखे। वहीं सब्जी खेती में तेजी भी आ गई है। हल्की बारिश में लड़खड़ा गई शहर की बिजली : शुक्रवार को हल्की बारिश क्या हुई शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा सी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक अमहट पावर हाउस से जुड़े फीडरों की आपूर्ति बार-बार ठप होती रही। इससे लोग काफी परेशान हुए। मालवीय रोड स्थित लगे एक ट्रांसफार्मर जल जाने के चलते आवास विकास में अंधेरा रहा। एसडीओ अमहट मनोज यादव ने बताया कि फीडर के पैनल में तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हुआ। बाद में आपूर्ति बहाल करा दी गई। इसके अलावा गांवों में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था फेल नजर आई। हवा व बारिश के चलते लोकल फाल्ट बढ़ गए। इससे बार-बार बिजली आ और जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.