पर्ची के अभाव में समय से नहीं बिक रहा गन्ना
मिझौड़ा सुगर मिल्स अकबरपुर से किसानों को समय से पर्ची न मिलने के कारण गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। गन्ने के अभाव में क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहता है।
बस्ती: मिझौड़ा सुगर मिल्स अकबरपुर से किसानों को समय से पर्ची न मिलने के कारण गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। गन्ने के अभाव में क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहता है। पांऊ, तुरकौलिया, गायघाट, जनवल, जिभियावं, हथियाव सहित तमाम क्रय केंद्रों से संबद्ध गांव के किसानों का पर्ची न आने से पूरे दिन में महज एक ट्रक गन्ने का ही तौल हो पाता है। पर्ची के अभाव में क्रय केंद्र पर गन्ना न आने से बाहर से कमाने आए मजदूर भी किसानों की बाट जोहते हैं। किसान अंगूर चौधरी, बीरेंद्र, फूलचंद, रामस्वारथ, धर्मेंद्र व गुलाब ने बताया कि एक सप्ताह से पर्ची कम आ रही है। जिससे समय से हम लोगों का गन्ना नहीं बिक पा रहा है। क्रय केंद्रों पर भी सुबह से दोपहर तक आठ से दस ट्राली गन्ना आता है।