स्थाई मजदूर न होने से गन्ने की तौल प्रभावित
किसानों के साथ इन दिनों गन्ना क्रय केंद्रों पर खुले आम खिलवाड़ हो रहा है। कठिन परिश्रम से तैयार फसल मजदूर न होने से क्रय केंद्रों पर बर्बाद हो रही है। मजबूरन किसानों को खुद ही ट्रक पर गन्ना लादना पड़ रहा
बस्ती: किसानों के साथ इन दिनों गन्ना क्रय केंद्रों पर खुले आम खिलवाड़ हो रहा है। कठिन परिश्रम से तैयार फसल मजदूर न होने से क्रय केंद्रों पर बर्बाद हो रही है। मजबूरन किसानों को खुद ही ट्रक पर गन्ना लादना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि कोई भी अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। गन्ना क्रय केंद्र दुबौलिया पर आए दिन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक गाड़ी तौलाने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। ऐसा भी हो रहा है कि मजदूरों के न रहने पर तौल बंद हो जा रही है। गुरुवार को दिन में 12 बजे तक मजदूरों के अभाव में तौल कार्य ठप रहा। दूसरे क्रय केंद्र से आए मजदूरों ने गन्ने की लदाई की। गन्ना विभाग के अधिकारी श्रवण ¨सह व अभय ¨सह ने खुद खड़े होकर तौल शुरू कराई।