डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 23 पर मुकदमा
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चनुआ महरई गांव की घटना
जागरण संवादाता मुंडेरवा, बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चनुआ महरई गांव में डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद हो गया। बात आगे बढ़ी तो दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कुल 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एक पक्ष के धर्मात्मा श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा व हाकी से उनके परिवार वालों व सहयोगियो को मारने पीटने लगे। पुलिस ने मामले में राजदेव चौधरी, रामकवल चौधरी, मुनरदेव चौधरी, रितेश चौधरी, ब्रिजेश चौधरी, संदीप चौधरी, विवेक, विकास, महेंद्र, गोविद, महेंद्र गौड़, सुरेंद्र गौड़, दीनदयाल चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, धनपत निवासी चनुआ महरई के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के राजदेव चौधरी ने आरोप लगाया है कि विवेक, धीरज, नीरज, परमात्मा, पियूष, प्रिस, धर्मात्मा लाल निवासी चनुआ महरई व कृष्णकांत श्रीवास्तव पता अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसआइ योगेंद्रनाथ ने बताया कि पुलिस दोनो पक्ष के विरुद्ध क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। छेड़खानी का वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार
जासं दुबौला, बस्ती : कप्तानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी दिन से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपित सिद्धांत सिंह निवासी पलिया जगमोहन सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को आइपीसी, आइटी और पास्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में थाना क्षेत्र के हरदी चौराहे से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।