Move to Jagran APP

2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार

सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:27 PM (IST)
2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार
2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार

जागरण संवाददाता, बस्ती : समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन के मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बसपा के वरिष्ठ नेता एवं हर्रैया विधानसभा के प्रभारी रहे अशोक कुमार सिंह लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद यहां समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और अन्य लोगों को सदस्यता दिलाई।

loksabha election banner

अशोक सिंह ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापस आएगी। किसान, नौजवान, मजदूर सभी सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। भाजपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई से जनमानस तबाह है। सरकार के पास जनसमस्या के समाधान का कोई ठोस विकल्प नहीं है। किसानों का हक छीना जा रहा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनमानस सपा से लगातार जुड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता किसानों की लडाई मजबूती से लड़ रहे हैं। पार्टी में कौशलेंद्र सिंह, रामसूरत, राम जियावन पटेल, झिनकान, रौनक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सोहनलाल, प्रेमचंद्र चौधरी, उमाशंकर वर्मा, अमजेंद्र, प्रभात सिंह, ओम प्रकाश सोनी, राम हरीश कन्नौजिया, अरविद चौहान, अमर विक्रम सिंह, रामजनक, विराट तिवारी, सत्यदेव सिंह,बृजमोहन सिंह, उमाशंकर पांडेय, सत्यनारायन सिंह शामिल हुए। बैठक

सपा को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे किसान,मजदूर और नौजवान

-भाजपा सरकार में किसानों का हक छीना जा रहा, महिलाएं असुरक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.