किसान आंदोलन के समर्थन में बैलगाड़ी पर निकले सपाई,नारेबाजी
नए कृषि कानूनों को वापस लेने की उठाई आवाज वाल्टरगंज थाने के पास हिरासत में लिए गए सपाई
जागरण संवाददाता, बस्ती : किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने शनिवार को भी संघर्ष जारी रखा। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। कई जगहों पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में भी लिया। बाद में रिहा कर दिया।
जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर बक्सई चौराहे से निकले। नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग उठाई। नारेबाजी करते हुए सपाई वाल्टरगंज थाने के पास पहुंचे। यहां पहले से मुस्तैद पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया।। राघवेंद्र सिंह, विश्वंभर चौधरी, रजनीश यादव, जावेद पिडारी, महेश तिवारी, अरविद सोनकर, सुरेंद्र सिंह छोटे, राजेंद्र चौरसिया, विवेक कुमार शुक्ल मौजूद रहे। सरकार के खिलाफ सपाइयों ने की नारेबाजी
जिला सचिव कवीन्द्र अतुल चौधरी की अध्यक्षता में सिरकोहिया मुलायमगंज में चौपाल आयोजित की गई। इसमें किसानों के आंदोलन को सही ठहराते हुए सपाइयों ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर रन बहादुर यादव,समीर चौधरी, दीपू, शैलेश, सुनील अविनाश, मुकेश चौधरी,दिलीप यादव,जवाहर लाल वर्मा, तुफानी यादव,मंसाराम कन्नौजिया, विवेश पटेल आदि मौजूद रहे।
गायघाट संवाददाता के अनुसार महादेवा विधानसभा के सपा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में बैड़ारी से पद यात्रा निकाली गई। पुलिस ने सपाइयों को पियारेपुर गांव के पास में हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस की सख्ती के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर धरना देने लगे। बाद में पुलिस ने बातचीत कर उन्हें शांत किया। पूर्व विधायक नेता दूधराम, इंद्रसेन यादव, नुरुल हुदा, दिनेश यादव, अब्दुल कलाम मौजूद रहे।