Move to Jagran APP

वसूली में फिसड्डी सात कर निरीक्षकों को नोटिस

नगर पालिका परिषद राजस्व वसूली को लेकर सख्त है। गृहकर जलकर और संपत्तिकर वसूली में फिसड्डी सात कर निरीक्षकों को नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने नोटिस थमा दी है। इन्हें संतोषजनक वसूली के लिए चेतावनी दी गई है। कहा वसूली के लिए 3 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों को सहूलियत दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:14 PM (IST)
वसूली में फिसड्डी सात कर निरीक्षकों को नोटिस
वसूली में फिसड्डी सात कर निरीक्षकों को नोटिस

बस्ती : नगर पालिका परिषद राजस्व वसूली को लेकर सख्त है। गृहकर, जलकर और संपत्तिकर वसूली में फिसड्डी सात कर निरीक्षकों को नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने नोटिस थमा दी है। इन्हें संतोषजनक वसूली के लिए चेतावनी दी गई है। कहा, वसूली के लिए 3 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों को सहूलियत दी गई है। बकाया टैक्स पर तीन फीसद छूट अनुमन्य है। बावजूद इसके पांच वार्डों में अपेक्षित वसूली नहीं हुई है। वार्ड संख्या 8 में कर निरीक्षक शहनवाजुर्रहमान ने 18.68 लाख के सापेक्ष महज 1.68 लाख, जितेंद्र सोनकर ने 36.59 के सापेक्ष 2.92 लाख और नितांत कश्यप ने 21.92 के सापेक्ष 1.42 लाख की वसूली किया है। वार्ड संख्या सात में शुभम गुप्त 30.06 लाख के सापेक्ष 1.64 लाख, वार्ड संख्या चार में महेंद्र कुमार पाठक ने 13.39 लाख के सापेक्ष 45 हजार, वार्ड संख्या एक में प्रफुल्ल चंद्र भट्ट 13.10 लाख के सापेक्ष 95 हजार और वार्ड संख्या पांच में कर निरीक्षक प्रेम चंद ने 35.47 लाख के सापेक्ष महज 1.93 लाख की वसूली किया है। नपाध्यक्ष ने संबंधित कर निरीक्षकों का अभियान की अवधि तक साप्ताहिक अवकाश समाप्त कर दिया है। अपेक्षित वसूली के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, इसके बाद यदि लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.