सीएए को लेकर स्वार्थीदल कर रहे दुष्प्रचार : डा. नीलकंठ
विदेशों में अपने को असुरक्षित महसूस करने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को यहां शरण मिलेगा।
बस्ती: प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि स्वार्थवादी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम का दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि भारतीय मूल के कुल 6 समुदायों के लोग विदेशों में प्रताड़ना का दंश झेल रहे हैं। उन्हें अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। ऐसे लोगों को इस काननू के तहत भारत में शरण दिए जाने का प्रावधान है।
पर्यटन मंत्री सोमवार को सोमवार को मखौड़ा धाम में आयोजित सीएए सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विदेशों में अपने को असुरक्षित महसूस करने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को यहां शरण मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने वशिष्ठ नगर के ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित किए जाने की मांग रखी। पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, महंत चिन्मयानंद, एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दयाशंकर मिश्र, पवन कसौधन, देवेंद्र सिंह, उमेश मद्धेशिया, अनिल पांडेय, प्रमुख योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
भाजयुमो की ओर से सीएए के मुद्दे पर जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया गया। रोडवेज तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र ने कहा कि विपक्ष सुनियोजित ढंग से सीएए के मुद्दे पर लोगों को उकसा रहा है। सीताराम श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय, अरुण भारती, रानू राजभर, अच्युतानंद मिश्र, नागेंद्र सिंह, अविनाश मिश्र, अब्दुल कयूम मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से जिले भर में सीएए को लेकर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान प्रमुख एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे। प्रत्येक गांव में 50 परिवारों से हस्ताक्षर कराया जाएगा।