जागरण संवाददाता, दुबौलिया, हर्रैया बस्ती: दुबौलिया क्षेत्र के आदर्श रामलीला कमेटी खुशहालगंज में चल रहे रामलीला के दौरान कलाकारों ने रावण वध से लेकर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तक का सजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होने से पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
भगवान श्रीराम व रावण में भंयकर युद्ध हुआ। विभीषण ने प्रभु को रावण के नाभि के अमृत के बारे में जानकारी दी। भगवान श्रीराम ने अपने बाण से रावण का वध कर दिया। इस दौरान आकाश से देवताओं ने फूलों की वर्षा की। भगवान श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाकर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। जहां भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी का अयोध्या वासियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद भगवान श्रीराम जी का राज्याभिषेक हुआ तो पंडाल फिर जयकारों से गूंज उठा। अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर सिंह, इंद्रपाल सिंह, इंद्रनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, जीतबहादुर सिंह मौजूद रहे। कर्म के अनुसार मनुष्य को मिलता है जन्म
कप्तानगंज : नकटीदेई बुजुर्ग ग्राम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन महाराज कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजा परीक्षित के जन्म, कलियुग प्रवेश का प्रसंग सुनाया। कहा कि कर्म के अनुसार मनुष्य को जन्म मिलता है। जन्म से मृत्यु तक जीव सुख की तलाश में रहता है। लेकिन सुख केवल भगवत प्रेम से ही प्राप्त होता है। कलयुग में भगवान का केवल सुमिरन करने से मात्र से ही भवसागर को पार किया जा सकता है। आयोजक करिया बाबा ने बताया कि 25 एवं 26 नवंबर को बादल सांवरिया द्वारा दिव्य झांकी का भी आयोजन किया जाएगा।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO