Move to Jagran APP

नामांकन पत्रों की हुई जांच, बनकटी में 27 पर्चा खारिज

दुबौलिया में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का एक नामांकन निरस्त

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 12:10 AM (IST)
नामांकन पत्रों की हुई जांच, बनकटी में 27 पर्चा खारिज
नामांकन पत्रों की हुई जांच, बनकटी में 27 पर्चा खारिज

जागरण टीम, बस्ती: पंचायत चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार तक चलेगी। इसके बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।

loksabha election banner

सोमवार को गौर ब्लॉक के सभागार में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस बीच पहले दिन कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। गौर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए कुल 1050 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 603 व ग्राम सदस्य के लिए 810 पर्चे भरे गए हैं। पहले दिन कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ।

रुधौली ब्लॉक मुख्यालय नामांकन पत्रों की जांच में प्रधान पद के 633 में से 496 पर्चों की जांच हुई। सारे पर्चे वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 268 पर्चो में से 242 की जांच हुई। सभी वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 746 पर्चो में से 576 की जांच हुई। सभी वैध पाए गए। यह जानकारी आरओ मोहम्मद सादुल्लाह ने दी।

कप्तानगंज विकासखंड में प्रधान पद के लिए 280, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 153 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 69 पर्चों की जांच सोमवार को की गई जिनमें सभी वैध पाए गए। यह जानकारी आरओ राकेश कुमार ने दी है। दुबौलिया विकासखंड में प्रधान के 393, ग्राम पंचायत सदस्य के 16 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 244 नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें न्याय पंचायत पारा के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का पर्चा खारिज किया गया। यह जानकारी आरओ संजय शर्मा ने दी।

बनकटी में जांच के दौरान प्रधान के 11 ग्राम पंचायत सदस्य के 11 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। यहां पहले दिन प्रधान के 459, ग्राम पंचायत के 175 और क्षेत्र पंचायत के 222 नामांकन पत्रों की जांच की गई। परशुरामपुर में प्रधान के 631, ग्राम पंचायत सदस्य के 286 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 429 नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पर्चे वैध पाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.