ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
दहेज के लिए ससुराली आए दिन प्रताड़ित करते है
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 May 2018 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 11:54 PM (IST)
बस्ती : थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी परमीन निशा पुत्री अब्दुल रहमान की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज रुधौली थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। परमीन ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते है। शादी 5 नवंबर 2016 को मैनहवा थाना कोलुही जिला महराजगंज में हुई थी। पिछले 24 अप्रैल को दहेज के लिए उसे मारा पीटा भी गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति हमीद रजा उर्फ सोनू पुत्र अलीअहमद, शारजहां पत्नी अली अहमद, सुबीना, सकिना, जरीना पुत्री अली अहमद, अली अहमद पुत्र रमजान अली सहित छह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें