जलजमाव से धंस गई सड़क,आवागमन बाधित
पक्कवा के इचाढ़ा पुलिया के दो सौ मीटर पहले सड़क धंस गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:28 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:28 AM (IST)
बस्ती: बनकटी विकासखंड के पक्कवा बाजार- कटाई मार्ग बदहाल हो गया है। इस राह की यात्रा जोखिम भरी है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। यहीं नहीं कस्बे की आधा से ज्यादा सड़कें जर्जर हो गई हैं। पक्कवा के इचाढ़ा पुलिया के दो सौ मीटर पहले सड़क धंस गई है। जिससे दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित है। ग्रामीणों को बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर जाने के लिए छह किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यही हाल देईसांड़-बानपुर, खरका-कनेहटी, बनकटी- अशरफपुर, बनकटी- शंकरपुर व महथा-रौता मार्ग का भी है। गिरजेश पाल, अभय मौर्य, नूरुलहुदा खान, अनवर हुसैन शाह, पप्पू तिवारी, मनोज पांडेय, मसीहुद्दीन, विजय कुमार, अशोक गौतम, धर्मेन्द्र गौतम, संजय पांडेय, राजेश शुक्ल, विजय शंकर पांडेय ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें