जनता उब चुकी है,उपचुनाव में दिखेगा असर
वह रालोद-सपा गठबंधन की ओर से देवरिया उपचुनाव में उतारे गए प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान मजदूर नौजवान महिलायें सभी शोषण के शिकार हैं। जनता की आवाजें दबाई जा रही हैं।
बस्ती: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद का मंगलवार को पटेल चौराहे पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी व वरिष्ठ नेता राजा ऐश्वर्य राज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया।
वह रालोद-सपा गठबंधन की ओर से देवरिया उपचुनाव में उतारे गए प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान, मजदूर, नौजवान, महिलायें सभी शोषण के शिकार हैं। जनता की आवाजें दबाई जा रही हैं। जिससे जनता ऊब चुकी है। इसी के चलते यूपी के उप चुनावों और राज्यों में हो रहे चुनाव परिणामों में इसके आंशिक परिणाम सामने होंगे। अजय सिंह, बाबू खान, राजेश सिंह, कुंवर जीतेंद्र सिंह, उदयभान यादव, शहाबुद्दीन खान, कमल सोनकर, सुजीत शुक्ला, केपी जायसवाल आदि मौजूद रहे।