Move to Jagran APP

मंडल की तेरह अपहृत लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

डीआइजी के निर्देश पर चला अभियान

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 11:21 PM (IST)
मंडल की तेरह अपहृत लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद
मंडल की तेरह अपहृत लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

बस्ती : जोन से अपहृत लड़कियों की बरामदगी में पुलिस ने रविवार को बड़ी कामयाबी पाई है। तीनों जनपदों के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर से 32 लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थी। जिसमें से तेरह लड़कियां बरामद कर ली गई हैं। यह सफलता पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती डा. राकेश शंकर के निर्देश पर तीनों जनपदों की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पाई है। बस्ती में 6, सिद्धार्थनगर में 12 जबकि संतकबीरनगर में 14 लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं थीं। जिनके परिजनों ने पुलिस थाने में अपहरण की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन तीनों जिलों से लड़कियों के गुमशुदा रिपोर्ट के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच डीआइजी ने विशेष अभियान के तहत इन गायब लड़कियों की खोजबीन शुरू की गई तो सफलता मिली। डीआइजी ने बताया कि जोन से गायब तेरह लड़कियां बरामद कर ली गई हैं, बाकी की खोजबीन चल रही है। जल्द ही उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। डीआइजी ने तीनों जनपदों के पुलिस कप्तान की सराहना की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.