पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमरनाथ गुप्ता को रविवार को मनौरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
जासं.वाल्टरगंज,बस्ती : गायत्री हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपित पति अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सदर गिरीश चंद सिंह ने बताया वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गाऊखोर निवासी 55 वर्षीय गायत्री का शव शनिवार को सुबह घर के पास मिला था। बताया कि गायत्री का अपने पति से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग भोजन करते थे। शनिवार की रात में तीन बजे अमरनाथ ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। शव को उसने घर के बगल में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बताया कि इस मामले में पुलिस ने अमरनाथ गुप्ता के विरुद्ध दिवंगत के भाई मधुश्याम निवासी भादी खुर्द थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।