Move to Jagran APP

शहर में जाम से अवाम पस्त, यातायात कर्मी मस्त

प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के लगे हैं होमगार्ड व पीआरडी के जवान ड्यूटी के बजाय सड़क के किनारे आराम फरमाते हैं यातायात कर्मी

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 11:07 PM (IST)
शहर में जाम से अवाम पस्त, यातायात कर्मी मस्त
शहर में जाम से अवाम पस्त, यातायात कर्मी मस्त

बस्ती: शहर में जाम से अवाम पस्त है तो यातायात कर्मी मस्त हैं। यातायात पुलिस के जवानों की संख्या कम होने के कारण यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड अैर पीआरडी के जवान लगाए गए हैं। बावजूद शहर में जाम लग रहा है। सुबह से शाम तक लगने वाले जाम से शहरवासी परेशान हैं। निगरानी के अभाव में यातायात कर्मी मनमानी कर रहे हैं। अवाम जाम से कराहती है और होमगार्ड तथा पीआरडी के जवान सड़क किनारे बाइक पर बैठ कर आराम फरमाते रहते हैं।

loksabha election banner

.........

होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की लगी है ड्यूटी

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 50 होमगार्ड तो इतने ही पीआरडी के जवान लगाए गए हैं। इनकी तैनाती प्रमुख चौराहों पर की गई है। यह ड्यूटी पर तो आ जाते हैं, मगर यातायात व्यवस्था को संभालने की बजाए बाइक पर बैठकर या तो मोबाइल चलाते रहते हैं या आपस में बातचीत में मशगूल रहते हैं।

.........

एक टीएसआइ के भरोसे पूरा शहर

यातायात पुलिस के पास महज एक टीएसआइ हैं। इसके अलावा चार एचसीपी और चार कांस्टेबल हैं। नौ यातायात पुलिस कर्मी शहर में यातायात व्यवस्था संभालने में लगाए गए हैं। इन्हीं को प्रवर्तन की कार्रवाई भी करनी पड़ती है।

........

इन स्थानों पर लगता है जाम

शहर में कटरा तिराहा, संत गाडगे चौराहा, फव्वारा तिराहा, कंपनीबाग, गांधीनगर, रौता चौराहा पर अक्सर जाम लगता है। इन स्थानों पर तैनात यातायात कर्मियों की लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न होती है।

.........

यातायात व्यवस्था होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी लगाए गए हैं। यदि यह अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं तो औचक निरीक्षण कर लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पंकज, एएसपी बस्ती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.