अमहट उपकेंद्र का पैनल दगा,तीन घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
उपकेंद्र के तहत आने वाले फीडर से जुड़े करीब दस हजार उपभोक्ता परेशान हुए। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बिलबिला उठे। अवर अभियंता इं. आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि दो बजे उपकेंद्र का एक पैनल अचानक दग गया।
बस्ती : 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट में मंगलवार को एक पैनल दग गया। पैनल खराब होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पैनल को ठीक किया और आपूर्ति बहाल कराई।
उपकेंद्र के तहत आने वाले फीडर से जुड़े करीब दस हजार उपभोक्ता परेशान हुए। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बिलबिला उठे। अवर अभियंता इं. आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि दो बजे उपकेंद्र का एक पैनल अचानक दग गया। आनन-फानन में सब स्टेशन ऑपरेटर ने इसकी जानकारी दी। पैनल में आइ खराबी ढूंढने में करीब एक घंटा लग गया। इसे ठीक कराकर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। टीजी-टू गजेंद्र श्रीवास्तव, नंदलाल,सुरेंद्र,सुशील,देवेंद्र सहाय ने मोर्चा संभाल रखा था। दूसरी तरफ 33 केवी कोर्ट फीडर का अंडरग्राउंड केवल दग जाने से दो दिनों से वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली की आपूर्ति कराई जा रही थी। मंगलवार को इसे भी करा दिया गया।