Move to Jagran APP

देश की सेवा में पं. दीनदयाल ने समर्पित किया जीवन

बभनियांव गांव में भाजपा सेक्टर प्रभारी रामलखन सिंह के संयोजन में जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
देश की सेवा में पं. दीनदयाल ने समर्पित किया जीवन
देश की सेवा में पं. दीनदयाल ने समर्पित किया जीवन

जासं,बस्ती : एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

loksabha election banner

सदर विकास खंड के गनेशपुर मंडल के सियारापार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पं. उपाध्याय ने घर गृहस्थी की तुलना में देश की सेवा को अधिक महत्व दिया। राजकुमार शुक्ल, ग्राम प्रधान सुनील चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, ओंकार चौधरी मौजूद रहे। बहादुरपुर विकास खंड के बभनियांव गांव में भाजपा सेक्टर प्रभारी रामलखन सिंह के संयोजन में जयंती मनाई गई। अवधनरायन सिंह, राहुल चौधरी, रामलगन, रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे। सीएमएस विद्यालय में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, प्रबंधक अनूप खरे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। नामित सभासद प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नूपुर त्रिपाठी, श्रीराम यादव मौजूद रहे। विक्रमजोत कस्बे के रानीपुर, बस्थनवा, पटखापुर, छावनी पचवस, अमोढा में जयंती मनाई गई। राजेश सोनी, प्रदीप कसौधन, संत कुमार सिंह उर्फ संतू सिंह मौजूद रहे। भानपुर क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष रामनगर बलराम सिंह राहुल, राम उजागिर चौधरी, गिरिजेश मिश्रा, बब्लू सिंह, अरविन्द पांडेय ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कलवारी मंडल के शेखपुरा गांव में प्रेम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। रुधौली में मंडल अध्यक्ष अतुल यादव की अगुवाई में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। हरदी मंडल के प्रत्येक बूथ कार्यक्रम आयोजित हुए। माताप्रसाद त्रिपाठी, अमरबहादुर सिंह, दिव्य प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.