194 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
नवविवाहिताओं की आशीष को उठे सैकड़ों हाथ
बस्ती: एक ओर हिदू धर्म के जोड़े अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूजे के हो रहे थे तो दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लिए बने पंडाल से कुबूल है.. की आवाज के साथ निकाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा था। यह नजारा था जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का।
रुधौली के एक मैरेज हाल में 51 जोड़े एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 50 हिदू जोड़ों ने तो इस्लामिक रीति रिवाज के अनुसार एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि नगर पंयायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, रुधौली की प्रमुख तीर्था देवी, रामनगर के रामनरेश चौथरी, सीडीओ अरविद कुमार पांडेय व नोडल पीडी आरपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव सर्व समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजन से जातिवाद का भेदभाव लोगों के मन से निकल जाता है। इस मौके पर एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, ईओ अवनीश कुमार सिंह, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव बीडीओ प्रभा शंकर चौबे, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसमें गौर ब्लाक से आए अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह भी शामिल है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा बेटी का विवाह धूम धाम से करना हर पिता का सपना होता है। प्रदेश सरकार ने इस कार्य को अपने हाथों में लेकर लोगों का भला किया है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पिटू सोनकर, बीडीओ अरविद कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष कप्तानगंज सौदागर राय, जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी आदि मौजूद रहे।
महादेवा और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर में सर्वाधिक 70 जोड़े एक दूसरे के हुए। इनमें के तीन मुस्लिम जोड़े शामिल हैं।
विवाह मंडप में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महादेवा के विधायक रवि सोनकर, सदर विधायक दयारा चौधरी के प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रमाशंकर यादव आदि की मौजूदगी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसी प्रकार गायघाट बाजार स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में कुदरहा व बहादुरपुर विकास क्षेत्र के 28 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर ने कहा कि पूर्व में गरीब तबके के लोग अपनी बेटियों की शादी करने के लिए कर्ज लेते थे, खेत गिरवी रखते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू कर लोगों को लाभान्वित किया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमसागर त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय ने भी भी अपने विचार व्यक्ति किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर बीडीओ कुदरहा संजय नायक, बीडीओ विमला चौधरी, धनप्रकाश शुक्ला, अवधेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, सत्यराम चौधरी, अजीत सिंह, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
:::: ......