सावधानी के साथ मनाएं त्योहार : मंडलायुक्त
बधाई संदेश में अधिकारियों ने सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:49 PM (IST)
जासं, बस्ती : मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, आइजी अनिल कुमार राय, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जनपद वासियों से अपील किया है कि शारदीय नवरात्र तथा विजयदशमी का त्योहार सावधानीपूर्वक मनाएं। अपने बधाई संदेश में अधिकारियों ने सुख एवं समृद्धि की कामना की है। कहा है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पूरी सतर्कता बरतें। कोरोना वायरस का ख्याल जरूर रखें। दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें