Move to Jagran APP

गहमा गहमी के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ नामांकन

सदर विकास खंड में महज भाजपा प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने ही निर्धारित समय तक नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन भानुप्रकाश मिश्र आशीष शुक्ल मनमोहन श्रीवास्तव काजू परमेश्वर उर्फ पप्पू शुक्ल अतुल सिंह शरद रावत विवेकानंद मिश्र आशीष गुप्ता अमर सोनी आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 11:32 PM (IST)
गहमा गहमी के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ नामांकन
गहमा गहमी के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ नामांकन

बस्ती: जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए गुरुवार को नामांकन के दौरान हिसक घटनाओं के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान नामांकन स्थल और उसके आस पास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।

loksabha election banner

सदर विकास खंड में महज भाजपा प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने ही निर्धारित समय तक नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भानुप्रकाश मिश्र, आशीष शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, परमेश्वर उर्फ पप्पू शुक्ल, अतुल सिंह, शरद रावत, विवेकानंद मिश्र, आशीष गुप्ता, अमर सोनी आदि मौजूद रहे।

हर्रैया विकास खंड में भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार निषाद ने दोपहर एक बजे पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिगार ओझा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ध्रुव नरायण सिंह के साथ ब्लाक पर एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वनाथ के प्रस्ताव व पंकज कुमार ने अनुमोदन किया। दिन में तीन बजे तक किसी दूसरे प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया।

चुनाव पर्यवेक्षक गोरखपुर के नगर विकास आयुक्त अविनाश सिंह मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति के साथ दोपहर दो बजे नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने निकले। वह सबसे पहले सदर ब्लाक में गए। विक्रमजोत में ब्लाक प्रमुख के पद पर विधायक अजय सिंह के बड़े भाई केके सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महेन्द्र प्रताप सिंह,अरविद सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, राधे सिंह आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एकल नामांकन के बाद उत्साहित समर्थकों ने उन्हें निर्वाचित मान जुलूस निकाला। जिसमें विधायक अजय सिंह, भाजपा चुनाव प्रभारी सुशील सिंह,हरिद्वार मिश्रा,आशुतोष सिंह छोटे,अनंतकृष्ण पांडे,उमेश मद्देशिया,घनश्याम शुक्ला,सुनील तिवारी आदि शामिल रहे।

कप्तानगंज में भी प्रमुख पद पर महज भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश निषाद का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जहां ओमप्रकाश ओझा, शिवप्रसाद तिवारी,टीपू पांडेय,मनोज तिवारी के साथ उनके पति भोला निषाद व पूर्व प्रमुख रामशंकर यादव सहित तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसडीएम सुखवीर सिंह व तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप के साथ सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय हर्रैया व सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने ब्लाक मुख्यालयों का दौरा कर नामाकंन का जायजा लिया।

साऊंघाट में भाजपा सर्मथित प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को अपने सर्मथकों के साथ ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। सपा प्रत्याशी रेनू भारती का नामांकन नहीं हो पाया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर नामांकन न करने देने का लगाया आरोप लगाया है। इस मौके पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह ,विनय यादव ,पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिवपूजन राजभर आदि मौजूद रहे

विकास खंड रुधौली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा चौधरी ने तीन सेट, आलोक चौधरी, अनूप चौधरी व राकेश चौधरी ने दो दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। एआरओ सुधाकर चक्रवती ने यह जानकारी दी। उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत की देखरेख में नामांकन हुआ। वहीं रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कुदरहा ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल दूबे ने विधायक महादेवा रवि सोनकर व समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां महज एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। भाजपा के अनिल दूबे का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। प्रेमसागर तिवारी, हमीर पाल, विष्णु दत्त शुक्ला, ब्रह्मदेव यादव, प्रमोद पाण्डेय, आनंद दूबे आदि मौजूद रहे। दुबौलिया में पांच लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एआरओ डीपी सिंह ने बताया भाजपा समर्थित विनय सिंह सोनू ,शिखा सिंह पत्नी विनय सिंह व पूर्व प्रमुख गीता, तालेवान यादव एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

गुरुवार को सल्टौआ में प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी गीता ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सेन सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दुष्यंत विक्रम सिंह आदि के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। यहां एक ही नामांकन हुआ। इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सत्येंद्र शुक्ल,जयेश प्रताप जायसवाल,अजय कुमार चौधरी,श्रीराम पांडेय, विनोद राजभर, श्रीचंद सिंह पप्पू मौजूद रहे।

नामांकन के बाद खारिज हो गए दो पर्चे

गुरुवार को गौर में गहमागहमी के बीच प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशी विजय कांति सिंह पत्नी अरविद सिंह और अंजली सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह के अलावा भाजपा प्रत्याशी कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ला व संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार शुक्ल ने पर्चा दाखिला किया।

दिन में 11 बजे निर्दल प्रत्याशी अपने वाहनों के साथ पर्चा दाखिला के लिए निकले। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाद में वे अपना रास्ता बदल कर ब्लॉक के गेट तक पहुंचे, जहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने यह कहते हुए नामांकन के लिए रोका कि एक पक्ष को दिन में 11 से एक बजे तक का समय दिया गया है। उनका नामांकन होने के बाद ही दूसरे पक्ष का नामांकन होगा। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जब निर्दल प्रत्याशी का नामांकन कराने लोग आगे बढ़े तो बवाल शुरू हो गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंच डीएम और एसपी ने धरना समाप्त कराया। शाम को निर्दल प्रत्याशी विजय कांति सिंह व अंजली सिंह के पर्चे खारिज कर दिए गए। भाजपा प्रत्याशी कांति शुक्ला व उनके ही परिवार की संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार शुक्ल का नामांकन वैध पाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.