Move to Jagran APP

समरसता भोज से बढ़ता है आपसी सौहार्द

कोषागार में कर्मचारियों ने मकर संक्राति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM (IST)
समरसता भोज से बढ़ता है आपसी सौहार्द
समरसता भोज से बढ़ता है आपसी सौहार्द

जागरण टीम, बस्ती : जिले में शुक्रवार को भी मकर संक्राति का पर्व मनाया गया। लोगों ने स्नान के साथ दान-पुण्य किया। मंदिरों में खिचड़ी चढ़ाई। वहीं लोगों ने समरसता भोज का आयोजन कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कोषागार में कर्मचारियों ने मकर संक्राति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। कोषागार संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, जगदीश प्रसाद, अर्जुन उपाध्याय, सीटीओ श्रीनाथ त्रिपाठी, मुकेश सोनकर, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

हैदराबाद संवाददाता के अनुसार मखौड़ा धाम में शुक्रवार को मकर संक्रांति के पर्व पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अरविद सिंह के नेतृत्व व श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी सूर्यनरायन दास वैदिक के संयोजन में समरसता खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर मनोरमा नदी में स्नान किया। रामजानकी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किए। रघुनंदन सिंह, सतीश सिंह, सोहन यादव, डा. रामसुख, मुकेश गुप्ता, रामअंचल यादव, धर्मेन्द्र सिंह नागेन्द्र सिंह, बबलू जायसवाल मौजूद रहे। पर्यावरण मित्र अजीत यादव के नेतृत्व में दक्षिण दरवाजा चौराहे पर मकर संक्राति के अवसर 240 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी सत्यदेव, अमित, नवनीत, हनुमान, अंश मौजूद रहे।

रुधौली संवाददाता के अनुसार सुरवार कला में मकर संक्रांति के अवसर व श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर महेंद्र विक्रम सिंह नीरज की अध्यक्षता में सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बौद्धिक प्रमुख राजेश, जिला कार्यवाह आशीष द्विवेदी ने औपचारिकता पूरी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक महेंद्र विक्रम सिंह नीरज ने कहा ऐसे आयोजन से आपसी प्रेम भाईचारा व जाति-पात के भेदभाव दूर होते हैं। खंड कार्यवाहक आनंद पांडे, सह खंड कार्यवाह दीपक यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार राजू, मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, बलराम तिवारी, जिला मंत्री रामउग्रह जायसवाल, मनोज ठाकुर, कृष्ण कुमार गुप्ता, अश्वनी सिंह, मनोज सिंह, बलिराज, हरेंदर, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।

महसों संवाददाता के अनुसार सिसवनिया स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर महंथ बाबू राम के संयोजन में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सहायक व्यवस्थापक सुभाष मिश्र, अरुण शर्मा, सोनू पांडेय, दीपक मिश्रा, संतोष पांडेय, प्रमोद शर्मा, बंशबहादुर शर्मा, दुखरन शर्मा, प्रमात्मा शर्मा मौजूद रहे। सल्टौआ संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर शिव शक्ति मंदिर मंडफ पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाने, भेदभाव समाप्त कर एकता बनाए रखने में सहभोज सूत्रधार बनेगा। कंबल भी वितरित किया गया। सुशील मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, दीपक पांडेय,महेश चौधरी, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.