2022 तक सबको पक्का आवास : सांसद
बस्ती: गुरुवार को भाजपा ने संकल्प से सिद्धि तक पार्टी की मुहिम में तिरंगा यात्रा निकाली। संसारीप
बस्ती: गुरुवार को भाजपा ने संकल्प से सिद्धि तक पार्टी की मुहिम में तिरंगा यात्रा निकाली। संसारीपुर से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह हुई सभाओं में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 2022 तक सभी वंचितों को पक्का आवास मिल जाएगा। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व भगत ¨सह के सपनों को साकार करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का नवनिर्माण हो रहा है। देश में स्मार्ट सिटी, मेडिकल कालेज, नई रेल लाइनें व सड़कों सहित समग्र विकास को मूर्तरूप दिया जा रहा है। सभा को भाजा नेता केके ¨सह, प्रमोद पांडेय, जटाशंकर शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, राम¨सगार ओझा, राजेश द्विवेदी, विनीत तिवारी, उमेश मद्धेशिया, रामकुमार पटेल व पूर्व प्रमुख योगेन्द्र ¨सह ने भी संबोधित किया। संचालन विवेकानंद मिश्रा ने किया। कुंवर ध्रुवनरायन ¨सह, प्रदीप ¨सह, प्रवीण पाठक, आनंद ¨सह, प्रबल मालानी, विमलेन्द्र ¨सह, आत्मा प्रसाद पाठक, मनबहाल ¨सह, अर्जुन ¨सह मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा खैरी ओझा, केशवपुर, तिवारीगंज, वंशीनगर, हड़ही, बेलघाट से कप्तानगंज होते हुए मनिकरपुर तक गई जहां संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद समापन हुआ।