Move to Jagran APP

पृथ्वी को मां कहने वाले ही कर पाएंगे देश की सुरक्षा

आरएसएस के 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM (IST)
पृथ्वी को मां कहने वाले ही कर पाएंगे देश की सुरक्षा
पृथ्वी को मां कहने वाले ही कर पाएंगे देश की सुरक्षा

बस्ती : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में चल रहे बीस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हुआ। इसमें 21 जिलों के 147 खंडों के 232 स्वयं सेवक शामिल हुए। जिन्हें योग, व्यायाम, समता, सूर्य नमस्कार आदि में दक्ष किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र संपर्क प्रमुख सुरेश चंद्र ने स्वयं सेवकों को आरएसएस की स्थापना का मूल उद्देश्य बताया। कहा, पृथ्वी को मां कहने वाले ही देश की सुरक्षा कर सकते हैं। डा. केशव राव बलीराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना हिदू समाज को एकजुट करने के लिए की थी। हमारे समाज में राष्ट्र, प्रकृति की पूजा होती है। सर्वे भवंतु सुखिन: और कण-कण में भगवान की कल्पना हमने की है। हिदू जनमानस का यह भारत अनादि काल का राष्ट्र है। दुनिया का मार्ग दर्शन किया है। ज्ञान, विज्ञान, धन, धान्य के क्षेत्र में भारत अव्वल रहा है। दुष्ट शक्तियों से भारत को एक हजार वर्ष तक संघर्ष करना पड़ा। सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे लोग भारत को फिर से गौरव दिलाएं। कहा, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयं सेवक अपने क्षेत्र में निपुणता के साथ राष्ट्रवाद और हिदू धर्म का ध्वज फहराएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 कार्यकर्ता और समाज के 500 अन्य लोगों की सहभागिता रही। प्रांत प्रचारक सुभाष, वर्गाधिकारी कमेश्वर सिंह, रमेश, अरविद त्रिपाठी, संजय, यशोदानंद, श्रीप्रकाश, अरविद सिंह, कुंवर नागेंद्र सिंह, लालजी भाई, करूणेश, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सदर दयाराम चौधरी, नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक श्रीराम चौहान, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, डा. नागरदास मिश्र, पुष्कर मिश्र, प्रबंधक अभय पाल, सिद्धार्थ मिश्र, विनोद शुक्ल मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.