पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अमरूद आदि औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
बस्ती: सुयश पेपर मिल ने सोमवार को 12 हजार पौधारोपण किया। इस दौरान आम, अमरूद व सागौन के पौधे रोपे गए। मिल के प्रबंध निदेशक मनीष जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण एक पुनीत कार्य है। यह सभी को करना चाहिए। जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। मिल के पर्यावरण विभाग के प्रमुख अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने का एक मात्र उपाय पौधा रोपण ही है। संतोष कुमार वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, परासर, अनुराग तिवारी, भगवान सिंह मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन एवं बस्ती विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में दुबखरा गांव में पौधारोपण किया गया।
पंकज पांडेय, विवेक गिरोत्रा, डा.डी के गुप्ता, डॉ निधि गुप्ता, डिडवानिया, सुजाता गिरहोत्रा, पुष्पा गुप्ता एवं अनुराधा भाटिया मौजूद रही। इसी क्रम में मनौरी चौराहा, डुमरियागंज रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बेल, आंवला, जामुन, सहजन एवं अमरूद आदि औषधीय पौधों का रोपण किया गया। संगीता यादव,विद्यालय की निदेशिका मधुरानी सिंह व अर्पणा सिंह,राहुल सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
दुबौला संवाददाता के अनुसार
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखपति देवी राम किशोर महिला महाविद्यालय एकटेकवा में एनएसएस की अगुवाई में सोमवार वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने परिसर में फलदार और छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया। इसके बाद सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। निदेशक रामदीन शुक्ल, सुशील उपाध्याय, सुनीता जौहरी, राम गरीब, परमेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।