दूसरे दिन भी मंदिरों व घरों में मनाई गई जन्माष्टमी
मंदिरों व घरों में शारीरिक दूरी का पालन किया गया।
बस्ती: मंगलवार और बुधवार को शहर से लेकर गांवों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों व घरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाई।
पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार मंगल बाजार में कांवरिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भाजपा के नगर अध्यक्ष नंद किशोर साहू के आवास पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। रात में 12 बजते ही भक्तों के जयघोष से वातावरण कृष्णमय हो गया। पूनम साहू, सीमा गुप्ता, गौरव साहू, सौरभ साहू, कुंवर सिंह, देवेंद्र विश्वकर्मा, शिव गुप्ता, राजाराम, भल्लू, दीन दयाल, सीताराम मौजूद रहे। देईसांड़ प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना महामारी के बीच क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्माष्टमी सादगी के साथ मनाई गई।