समाजवादी आंदोलन के प्रखर योद्धा थे जनेश्वर मिश्र
सपाइयों ने मनाई 10 वीं पुण्यतिथि
बस्ती : सपाइयों ने बुधवार को समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई। पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि स्व. मिश्र समाजवादी आंदोलन के प्रखर योद्धा थे। उनकी वैचारिक दृढ़ता अभी भी प्रासंगिक है। डा. लोहिया के विचारों से ओत-प्रोत रहने वाले मिश्र को छोटे लोहिया के रूप में भी जाना जाता है। वह समाजवाद की पाठशाला थे। लोकबंधु राज नारायण को भी जनेश्वर मिश्र अपना नेता मानते रहे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पुरोधा मिश्र कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में कंजूसी नहीं करते थे। वह स्पष्टवादी होने के साथ जन संपर्क व संघर्ष पर विश्वास रखते थे। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि मिश्र को सदैव गरीब कार्यकर्ताओं की चिता रहती थी। वह बड़े मन के नेता थे। विपिन शुक्ल ने कहा कि मिश्र के आदर्शो पर चलकर समाजवाद की स्थापना की जा सकती है।
इस दौरान चन्द्रभूषण मिश्र, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, दूधराम, राजकपूर यादव, राजाराम यादव, रविद्र यादव, अली अहमद, सुमन सिंह, इंद्रावती शुक्ल, गुलामगौस, मो. शकील, मो. हामिद, राजेंद्र चौधरी, यदुराम यादव, मो. सलीम, अरविद सोनकर मौजूद रहे।
---
प्रगतिशील सपा ने भी मनाई पुण्यतिथि
प्रगतिशील सपा की ओर से भी पार्टी कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डा. अजय पांडेय ने कहा कि जनेश्वर के मन में हमेशा गरीब और कमजोर वर्ग बसता था। वह कहा करते थे कि गरीबों के आंसू पोछना ही सच्चा समाजवाद है। वह लोहिया के अग्रिम पंक्ति के सिपाही थे। विपिन सिंह, एबादुल हक, वंदना चौधरी, विशाल गौड़, दुर्गेश गौड़, विजय यादव, हेमंत चौधरी, आदित्य सैनी, लवकुश गौड़, विपिन त्रिपाठी, गिरिजेश कसौधन मौजूद रहे।