फेसबुक पर विवादित पोस्ट शेयर करने के मामले में दी तहरीर
पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए जवानों को लेकर पाकिस्तान के पक्ष में किए विवादित पोस्ट को शेयर करने के मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गौर पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के परास डीह गांव निवासी अमन शुक्ला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत बभनान के एक व्यक्ति फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में विवादित पोस्ट शेयर कर माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रहा है। एसओ गौर रामसमुझ प्रभाकर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
बस्ती: पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए जवानों को लेकर पाकिस्तान के पक्ष में किए विवादित पोस्ट को शेयर करने के मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गौर पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के परास डीह गांव निवासी अमन शुक्ला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत बभनान के एक व्यक्ति फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में विवादित पोस्ट शेयर कर माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रहा है। एसओ गौर रामसमुझ प्रभाकर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।