Move to Jagran APP

हिदी को पूरे भारत में प्रसारित करने की जरूरत: जिला जज

बस्ती हिदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोष्ठी के ज

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM (IST)
हिदी को पूरे भारत में प्रसारित करने की जरूरत: जिला जज
हिदी को पूरे भारत में प्रसारित करने की जरूरत: जिला जज

बस्ती: हिदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोष्ठी के जरिये मातृ भाषा की महत्ता पर चर्चा की गई। हिदी विधि प्रतिष्ठान की जिला इकाई की ओर से न्यायालय परिसर में हिदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला जज विनोद कुमार ने कहा कि हिदी हमारी मातृभाषा है। हम अपना अधिकतम कार्य हिदी भाषा में ही करते हैं। हिदी दिनोदिन विकास के पथ पर हैं। इसे पूरे भारत में प्रसारित करने की जररूत है।

loksabha election banner

मुख्य वक्ता प्राचार्य कर्मा देवी पीजी कालेज मनोज मिश्र ने कहा कि हिदी एक समृद्धशाली भाषा है। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविद कुमार मिश्र ने कहा कि हमें अधिक से अधिक न्यायिक कार्य हिदी में करना चाहिए। भूमि प्रबंधन न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गिरीश वैश्य ने कहा कि जहां तक हो सके न्यायिक कार्य हिदी में ही किए जाएं, जिससे लोगों को समझने में आसानी हो। मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के प्रधान न्यायाधीश अरुण पाठक ने कहा कि हिदी हमारे मूल में है। न्यायाधीश रामायण शर्मा ने कहा कि देश की अखंडता के लिए हिदी के साथ साथ दूसरी भाषाओं का भी ज्ञान होना चाहिए। न्यायाधीश बृजेश मणि त्रिपाठी ने हिदी के विशालता का वर्णन किया।

न्यायाधीश निश्चल शुक्ला ने कहा कि हमें हिदी में ही कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद शुक्ल, भारत भूषण वर्मा, गोपाल चंद्र पांडेय, वीरेंद्र नाथ पांडेय, अजमत अली सिद्दीकी व संतोष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

संचालन चितामणि पांडेय ने किया। न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। न्यायाधीश मुकेश सिंह, प्रदीप कुमार राम, अविनाश चंद्र मिश्र, रजनीश मिश्र, अंकिता दुबे, उमेश यादव, अर्पिता यादव, अतुल नायक, विवेक चौधरी, पंकज पांडेय, दीक्षा त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

- --

सम्मानित किए गए वरिष्ठ साहित्यकार

- प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डा. रामदल पांडेय ने कहा कि हिदी अब विश्वव्यापी हो गई है, उसे तकनीक और साहित्य के स्तर पर विकसित करना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343 में हिदी को राज की भाषा कहा गया है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि हिदी का साहित्य काफी समृद्ध है। साहित्यकार भद्रसेन सिंह के साथ ही डा. रामदल पांडेय, बंधु, डा. वीके वर्मा, डा. रामकृष्ण लाल जगमग, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, बटुकनाथ शुक्ल, पं. चन्द्रबली मिश्र को श्रीफल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब सभागार में सोशल सिक्योरिटी फॉर नेशनलिस्ट ट्रस्ट की ओर महेन्द्र तिवारी के संयोजन में संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि समय के साथ हिदी विश्व स्तर पर समृद्ध हो रही है। जयंत कुमार मिश्र, प्रदीप चंद्र पांडेय ने हिदी की महत्ता को बताया। क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, प्रसून शुक्ल, व वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम कृष्ण लाल जगमग ने भी संबोधित किया। संदीप गोयल, संतोष त्रिपाठी, अरुणेश श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडेय सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजक महेंद्र तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ की टीम द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भावेश पांडेय ने कहा कि हिदी को ऐसे आत्मसात करना चाहिए कि हिदी दिवस मनाने की आवश्यकता ही न पड़े।

विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कटेश्वर पार्क के पास गोष्ठी का आयोजन किया गया। योग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे योग प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डा. नवीन सिंह ने सम्मानित किया।

--

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जीवीएम कांवेंट स्कूल में हिदी दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। भाषण, कविता, संवाद, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों को हिदी भाषा के इतिहास व महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। श्रेया, गौरी, शिवानी आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि देश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। अध्यापक सीता त्रिपाठी व वंदना ने हिदी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। राजेंद्र कुमार, अंशिका सिंह, आस्था सिंह ने भाषण के जरिये हिदी भाषा के प्रति जागरूक किया। निष्ठा, निधि सुमन, श्रेया ने कविता पाठ की। सिया, निधि सुमन ने कबीर दास एवं तुलसी दास के दोहे एवं चौपाइयों को खूबसूरती से पढ़ा। मुख्य अकर्षण राजश्री एवं रिषिता द्वारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत रहा। संचालन याशीजीत व गौरी पांडेय ने किया। राकेश, राजेश, सीता, वंदना, रीता, नितेश, गिरीश, जमदग्नि, अजिता, राबिया, अनिल, धर्मेंद्र आदि रहे।

--

निबंध व लेख प्रतियोगिता हुई

दी सीएमएस स्कूल निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान पर उत्कर्ष चौहान, अंशु पटेल, विराज गौतम, अयाज आलम, नियति उपाध्याय, आर्य त्रिपाठी, तान्या उपाध्याय, अंबेश पांडे, श्रेयांश त्रिपाठी, नैतिक पटेल, दीपिका गुप्ता, आकृति वर्मा, मानसी गुप्ता, अर्पित पांडेय, श्रेया आनंद श्रीवास्तव, अंशिका सिंह सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनूप खरे व प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने छात्रों को हिदी के महत्व को बताया। श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि हिन्दी सर्वाधिक सहज,बोधगम्य,

प्रामाणिक और जनसरोकारी भाषा है। देवेंद्र तिवारी,सुनीता पांडेय गिरीशचंद्र चौबे,सुभाषचंद्र चौधरी,राममोहन सिंह,कृष्ण कुमार व बलबीर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.