Move to Jagran APP

गरीबों के लिए राशन एकत्र कर रहीं समूह की महिलाएं

लॉकडाउन में चलाया गया एक मुट्ठी अनाज अभियान

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 09:41 PM (IST)
गरीबों के लिए राशन एकत्र कर रहीं समूह की महिलाएं
गरीबों के लिए राशन एकत्र कर रहीं समूह की महिलाएं

बस्ती: लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए स्वंय सहायता समूह ने बेहतरीन पहल करते हुए एक मुट्ठी अनाज अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव- गांव घूम- घूम कर लोगों से एक -एक मुट्ठी राशन एकत्र किया जा रहा है। अब तक महिलाओं ने 22 क्विटल राशन एकत्र कर शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका को सौंपा।

prime article banner

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं हैं। उनकी ओर से एक मुट्ठी अनाज अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 22 कुन्तल खाद्यान एकत्र किया गया है। जिले के चार ब्लाक बनकटी, कुदरहा, साऊंघाट तथा दुबौलिया में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंटा, चावल, नमक, आलू, हल्दी एवं अन्य खाद्य सामाग्री एकत्र किया गया है। इसका वितरण वे गांवो में गरीब परिवारों को घर-घर जाकर करेंगी। जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से किए गए इस योगदान की सराहना की। उन्होने कहा कि जिले में लगभग सात हजार समूह गठित है जिसमें से पांच हजार को रिवाल्विग फंड भी प्राप्त हुआ है। इन समूहों में कार्यरत महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हुईं है। ऐसे में जबकि देश बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है, उनका यह एक मुट्ठी अनाज अभियान लोगों की काफी मदद करेगा। डीएम ने कहा कि पूर्व में भी देश पर जब-जब इस तरह का संकट आया है महिलाओं ने आगे बढ-चढ कर अपना योगदान किया है। एक मुट्ठी अनाज अभियान के तहत प्राप्त खाद्यान्न जल्द ही जरूरतमंद लेागों में वितरित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि अभी केवल चार ब्लाकों से अभियान के तहत यह खाद्यान प्राप्त हुआ है। जिले के अन्य ब्लाकों में भी इस प्रकार का अभियान चल रहा है। महिला समूहों का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। लॉकडाउन खत्म होने तक जरूरतमंदों के बीच खाद्यान वितरित होता रहेगा। इस दौरान एनआरएलएम की जिला समन्वयक सविता वर्मा ,महिला समूहों की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती, संजू, मनोरमा, रघुवरपुर के ग्राम प्रधान रामशंकर उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK