धर्म की स्थापना के लिए प्रभु दुष्टों का करते है संहार
उन्होंने कंस और अन्य दुष्टों का संहार कर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाई और धर्म की स्थापना की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:03 AM (IST)
बस्ती: सदर विकास खंड के पाकरडाड़ चौराहा पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण यज्ञ में शुक्रवार को कथावाचक प्रेम महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान दुष्टों का संहार करने के लिए धरती पर अवतरित होते है। अधर्म पर धर्म को विजय दिलाते है। भगवान हर युग में अलग-अलग रूप में अवतार लेकर धरती पर धर्म की स्थापना करते है। भगवान श्रीकृष्ण अपनी लीलाओं के साथ जन्म लिए थे। बचपन से ही लोग उनका अलौकिक रूप देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। उन्होंने अपनी बाल लीलाओं से सबको मोहित कर लिया था।
इस दौरान पंडित चंद्र पाल, विनोद पांडेय, लल्लू, अमित अग्रहरी, लल्लू उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी, विनोद व पप्पू मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें