Move to Jagran APP

बाल विज्ञानियों का चार समूह राज्य के लिए चयनित

26 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:42 PM (IST)
बाल विज्ञानियों का चार समूह राज्य के लिए चयनित
बाल विज्ञानियों का चार समूह राज्य के लिए चयनित

बस्ती : हाइवे स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 26 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने किया। स्कूली बच्चों द्वारा तरह-तरह के विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। डीएम ने सभी बाल विज्ञानियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चार बाल विज्ञानियों का समूह चयनित किया गया। डीएम ने कहा कि विज्ञान का समाज के विकास में अहम योगदान है। बच्चे जब प्रोजेक्ट तैयार करते हैं तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट से संबंधित सवाल भी बच्चों से किए। प्रो. जेपी शुक्ल ने विज्ञान और आध्यात्म को जोड़कर बच्चों को विज्ञान की कई खूबियां बताईं। जिला समन्यवक डा. सर्वेष्ट मिश्र ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजक प्रीता खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सिटी इंटरनेशनल स्कूल की वैष्णवी त्रिपाठी प्रथम, किसान इंटर कालेज भानपुर के आशीष रावत द्वितीय, जीवीएम स्कूल के दिव्यांश जायसवाल तृतीय और आरएलएस सिटी इंटरनेशनल स्कूल के युवराज कसौधन की टीम चौथे स्थान पर रही। यह प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दो अन्य टीमों को प्रतीक्षा सूची रखा गया है। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के सूरज उपाध्याय और जीवीएम के आदित्य की टीम शामिल है। समापन सीओ सदर आलोक ¨सह और संतोष ¨सह ने किया। निर्णायक मंडल में सुरेश चंद्र वर्मा, अर¨वद ¨सह, सोनिका गिरोत्रा, सौरभ तुलस्यान, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी शामिल रहे। विनय शुक्ल, कैलाश दुबे, संतोष, सुनील त्रिपाठी, अर¨वद मिश्र, प्रमोद मिश्र, शबनम यादव, बैजनाथ मिश्र, अंकित गुप्त मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.