औपचारिकता में निपटा किसान दिवस
किसान दिवस से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है। कुछ ऐसा ही दिखा गुरुवार को। जब विकास भवन में आयोजित संगोष्ठी में गिने-चुने किसान ही पहुंचे अधिकारियों का भी यही हाल रहा। जो किसान आए वह गन्ना मूल्य भुगतान और बेसहारा पशुओं के आतंक पर सवाल किए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली गोष्ठी में उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई। कहा किसानों की हर समस्याओं का समाधान होगा।
बस्ती : किसान दिवस से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है। कुछ ऐसा ही दिखा गुरुवार को। जब विकास भवन में आयोजित संगोष्ठी में गिने-चुने किसान ही पहुंचे, अधिकारियों का भी यही हाल रहा। जो किसान आए वह गन्ना मूल्य भुगतान और बेसहारा पशुओं के आतंक पर सवाल किए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली गोष्ठी में उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई। कहा, किसानों की हर समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने किसानों की ओर से किए गए सवालों के उत्तर दिए। डीडी ने कृषि यंत्रों के उपकरण के लाभ की जानकारी दी। कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जो किसान छूट गए हैं, वह तत्काल संबंधित लेखपाल से संपर्क कर डाटा उपलब्ध करा दें। हालांकि अधिकतर अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते किसानों के सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका, इससे किसान निराश लौट गए।