38 परिवारों को नसीब नहीं हुआ पक्का घर
सरकार की तमाम योजनों का लाभ पात्रों को अबतक नहीं सिरकार की तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को अबतक नहीं मिल पा रहा है। सदर विकास खंड के वरई ग्राम सभा में 38 परिवार ऐसे हैं जिनके पास पक्का आवास नहीं है। उनके खुद के घर का सपना पूरा नही हो पा रहा है।
बस्ती: सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को अबतक नहीं मिल पा रहा है। सदर विकास खंड के वरई ग्राम सभा में 38 परिवार ऐसे हैं जिनके पास पक्का आवास नहीं है। उनके खुद के घर का सपना पूरा नही हो पा रहा है।
गांव के रमाशंकर यादव, विनोद कुमार राजकुमार, बारी, सुभावती पार्वती रामलौट, राम तीरथ, रविन्द्र का कहना है कि किसी तरह से वह लोग पन्नी तानकर बरसात के मौसम में गुजरा कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में आग लगने का डर बन रहता हैं। तो बरसात में समान व खुद के भीगने की पीड़ा भोगनी पड़ती है। अधिक बारिश होने पर घर में पानी घुस जाता है। रात बड़ी मुश्किल से कटती है। आय भी इतनी नहीं है कि खुद के बल पर पक्का घर बनवा सकें। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि जिनका नाम सामाजिक आर्थिक गणना 2011 की सूची में था उनको आवास दिया गया है, जो लोग छूट गए हैं उन लोगों के आवास की सूची भेज दी गई है। बजट आते ही इन लोगों का भी आवास बनवा दिया जाएगा।