विद्यार्थियों को तकनीक के क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी
आज का दौर तकनीक का है। विद्यार्थियों को इसमें दक्षता हासिल करना चाहिए
बस्ती : शहर के एक मैरेज हाल में मंगलवार को तकनीक विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। मुख्य अतिथि विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आज का दौर तकनीक का है। विद्यार्थियों को इसमें दक्षता हासिल करना चाहिए। इससे उनकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। कंप्यूटर शिक्षा पर विशेष जोर दिया। बाल अभिनेत्री रिया शुक्ला ने पिया के रंग, रंग दीन्ही ओढ़नी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पंकज कुमार शुक्ल, पुष्पा ¨सह, ज्योति तिवारी, सपना यादव, वेद प्रकाश, नेहा पांडेय, दीपक चौधरी, देवेंद्र पांडेय, सुशील शुक्ल, नीरज शुक्ल, पुष्पक शुक्ला, वीरेंद्र पांडेय, विनीत चौधरी मौजूद रहे।