आठ ने कोरोना पर पाई विजय, दो नए संक्रमित
296 की रिपोर्ट आई निगेटिव
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 06:03 AM (IST)
बस्ती : जनपद में आठ और लोगों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई है। विभिन्न अस्पतालों से सोमवार को उनको डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उनका सम्मान किया। घर पहुंचने पर परिजनों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। जिले में अब तक सौ लोगों कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।
सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज से 298 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 296 निगेटिव और दो पॉजिटिव पाए गए। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि सोमवार को 296 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो पॉजिटिव पाए गए है। सक्रिय मरीजों की संख्या 122 रह गई है। सौ लोगों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राहत भरी बात यह कि अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी की दर काफी कम हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें