भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे डा. लोहिया
जागरण संवाददाता बस्ती समाजवादी आंदोलन के मुखिया डा. राम मनोहर लोहिया को उनकी 53 वीं
जागरण संवाददाता, बस्ती : समाजवादी आंदोलन के मुखिया डा. राम मनोहर लोहिया को उनकी 53 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. लोहिया के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि डा. लोहिया को देश में गैर कांग्रेसवाद की अलख जगाने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वह चाहते थे कि दुनियाभर के सोशलिस्ट एकजुट होकर मजबूत मंच बनाएं। लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे। उनके अथक प्रयासों का ही नतीजा था कि 1967 में कई राज्यों में कांग्रेस की पराजय हुई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया। वह हमेशा समाज और सरकार को एक साथ, एक रास्ते पर और एक समान बनाने के लिए कार्य करते रहे।
समाजवादी चितक चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि राममनोहर लोहिया प्रखर चितक तथा समाजवादी राजनेता थे। पूर्व विधायक रामललित चौधरी, जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, यज्ञेश पांडेय, सुमन सिंह, बृजेश मिश्र, जहीर आदि ने कहा कि डा. लोहिया के राजनीति का पथ जन सरोकारों से जुड़ा था, नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर अरविद सोनकर, महेश तिवारी, रजवन्त यादव, राना प्रजापति, अनिल निषाद, फूलचन्द श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, आर.डी. निषाद, इन्द्रावती शुक्ला, रन बहादुर यादव, श्याम सुन्दर चौहान, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, अभिषेक उपाध्याय, जावेद आदि मौजूद रहे।
.......
समाजवादी आंदोलन के अगुवा को किया नमन
भानपुर, बस्ती : डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर सोनहा व हरदिया चौराहे पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने कहा कि डा.लोहिया ने वंचितों व पीड़ितों के हित की लड़ाई लड़ते हुए देश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने की। इस मौके पर दीनानाथ चौरसिया, रमाशंकर, मो. उमर खान, सहाबुद्दीन, राधेश्याम यादव, उमाशंकर, शिव प्रसाद यादव, आदि मौजूद रहे। वहीं हरदिया चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया को नमन किया। बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों व महिलाओं में फल भी वितरित किया गया।