दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
जासं बभनान बस्ती पड़ोसी जिला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बिछियाडाड़ गांव में एक विवाि
जासं, बभनान, बस्ती: पड़ोसी जिला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बिछियाडाड़ गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दिवंगत के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है। ।
मंगलवार की सुबह बिछियाडाड़ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ध्रुव सिंह निवासी अभयपुरा थाना कप्तानगंज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पहले उसकी बेटी गोल्डी सिंह 28 वर्ष की शादी विनय कुमार सिंह पुत्र राम सिंह के साथ हुई थी। उसकी लड़की की 17 माह की बेटी भी है। आरोप लगाया कि बेटी को ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति ,सास सुधा व ससुर राम सिंह ने मिलकर उसकी उसकी पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
जासं,बस्ती: कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो साल से सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले शिवा पाल ने शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विपरीत नशे की दवा खिला दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित व उसके माता-पिता ने उसे अपशब्द कहते हुए मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी तथा उसे अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। आरोप लगाया कि उसका गर्भपात भी करा दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के साथ ही उसके माता पिता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
........
शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप
जासं,बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अगस्त को उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर एक युवक भगा ले गया। आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपित अपनी बाइक से लाकर उनकी बेटी को छोड़ गया। शादी करने की बात करने पर आरोपित ने अपशब्द कहे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पंकज शुक्ला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।