Move to Jagran APP

डीएम ने देखी धान खरीद व्यवस्था,खामियों को दूर करने का दिया निर्देश

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि मंडी परिषद गेट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए किसानों के हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर हाथ सैनिटाइज करने के लिए अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर भी रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:24 PM (IST)
डीएम ने देखी धान खरीद व्यवस्था,खामियों को दूर करने का दिया निर्देश
डीएम ने देखी धान खरीद व्यवस्था,खामियों को दूर करने का दिया निर्देश

बस्ती : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हथियागढ़ नवीन मंडी परिसर में स्थापित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम से किसानों को फोन करके उनके धान खरीद की नियत की गई तिथि की जानकारी दी जाए ताकि वह समय पर पहुंचे और परेशानियों से बचें। केंद्र पर उन्होंने किसान रजिस्ट्रेशन तथा धान खरीद रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कहा कि जो किसान धान बेंचने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन जनरेट नहीं कर पा रहे हैं। उनको केंद्र से ही सूचना दी जा सकती हैं।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान बेंच सकता है। लेकिन टोकन जनरेट होने जाने के बाद उसे उसी केंद्र पर धान बेचने के लिए ले जाना होगा। यहां धान की खरीदारी होती पाई गई। 19 अक्टूबर को रामसागर का 44 क्विंटल धान खरीदा गया है। एमआई संजय जायसवाल ने बताया कि खरीदे गए धान का पेमेंट भी कर दिया गया है।

छह हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

डिप्टी आरएमओ गोरख नाथ तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 6000 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। धान खरीद का विवरण ऑनलाइन होने के साथ-साथ रजिस्टर में भी दर्ज किया जा रहा है।

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि मंडी परिषद गेट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए किसानों के हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर हाथ सैनिटाइज करने के लिए अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर भी रखा गया है। गेट पर तथा अन्य स्थानों पर धान खरीद के लिए पूर्ण विवरण सहित होर्डिंग लगाई गई है। धान खरीद केंद्र पर धान का सैंपल भी रखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि धान की नमी मापने के बारे में नरमी का रुख अख्तियार करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.